स्टाफ संकट से जूझ रहा रोडवेज,डबल ड्यूटी से थक रहे चालक-परिचालक

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

बृजेंद्र मेहता, हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवहन निगम के नैनीताल संभाग में चालक और परिचालकों

स्टाफ संकट से जूझ रहा रोडवेज,डबल  ड्यूटी से थक रहे चालक-परिचालक

बृजेंद्र मेहता, हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवहन निगम के नैनीताल संभाग में चालक और परिचालकों की भारी कमी अब यात्रियों की सुरक्षा पर असर डालने लगी है। अप्रैल में कई परिचालकों के पदोन्नत होने के बाद एक मई से स्थिति और गंभीर हो गई है। संभाग के नौ डिपो में करीब 200 पद खाली होने से मौजूदा चालक-परिचालकों से तय मानकों से अधिक ड्यूटी कराई जा रही है। काशीपुर डिपो में 90 चालकों के सापेक्ष 60 ही तैनात हैं, जिस कारण यहां कई दफा डबल ड्यूटी और रूटों की कटौती तक करनी पड़ रही है。

प्रभावित डिपो

नैनीताल संभाग के काशीपुर, रामनगर, अल्मोड़ा, रानीखेत, हल्द्वानी, बागेश्वर और भवाली डिपो सबसे अधिक प्रभावित हैं। काशीपुर डिपो में 30 फीसदी से अधिक चालकों की कमी के चलते कई बार बस रूटों में कटौती करनी पड़ रही है। अल्मोड़ा में 19, रानीखेत में 17 और रामनगर में 16 चालक कम चल रहे हैं, जबकि हल्द्वानी, बागेश्वर और भवाली में सात-सात चालकों की कमी बनी हुई है।

चालकों की स्थिति

विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार लंबी ड्यूटी के कारण चालक पूरी नींद नहीं ले पा रहे हैं, जिससे चिड़चिड़ापन और एकाग्रता में कमी आ रही है। परिवहन निगम की क्षेत्रीय प्रबंधक पूजा जोशी ने बताया कि स्टाफ संकट से जुड़ी रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी गई है। एजेंसी के माध्यम से अगले सप्ताह कई डिपो में चालकों की तैनाती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

डबल ड्यूटी

चालकों की इच्छा से कराई जा रही डबल ड्यूटी

काशीपुर और रामनगर डिपो के एआरएम नवीन चंद्र आर्य ने बताया कि दिल्ली रूट से लौटने वाले चालकों को सामान्य तौर पर एक दिन आराम दिया जाता है। लेकिन स्टाफ की कमी के कारण रात आठ बजे तक दिल्ली से लौटने वाले चालकों को रातभर आराम के बाद अगले दिन उनकी इच्छा से ही डबल ड्यूटी करवाई जाती है।

कमाई की स्थिति

दिल्ली रूट पर दो दिन में 1800 रुपये तक कमाई

हल्द्वानी एआरएम संजय पांडे के अनुसार संविदा विशेष श्रेणी एजेंसी चालकों को पर्वतीय मार्गों पर 3.85 रुपये प्रति किमी और मैदानी क्षेत्रों में 3.33 रुपये प्रति किमी भुगतान मिलता है। दिल्ली रूट पर चालक दो दिनों में करीब 1800 रुपये तक कमा लेते हैं।

रोडवेज के डिपो की स्थिति

रोडवेज के नौ डिपो की स्थिति (मानक बनाम वर्तमान):

डिपो- चालक (मानक/वर्तमान)- परिचालक (मानक/वर्तमान)

-------------------------------------------------

रानीखेत 59 / 42 59 / 43

अल्मोड़ा 66 / 47 66 / 60

बागेश्वर 29 / 22 29 / 27

भवाली 55 / 48 53 / 51

काठगोदाम 131 / 133 209 / 190

हल्द्वानी 108 / 101 194 / 182

रुद्रपुर 73 / 76 169 / 168

काशीपुर 90 / 60 124 / 105

रामनगर 98 / 82 134 / 120

सामान्य प्रश्न

नैनीताल संभाग में चालकों की कमी कितनी है?
नैनीताल संभाग में चालकों की कमी 30 फीसदी से अधिक है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।