Haldwani News: 25 सरकारी कॉलेजों में शुरू होंगे हॉस्टल, मांगी आवेदन सूची
Haldwani News: उत्तराखंड के 25 सरकारी स्नातकोत्तर और डिग्री कॉलेजों में छात्रावास जल्द शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने कॉलेजों से प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों की सूची और छात्रावासों की तस्वीरें मांगी हैं। प्रवेश में मेधावी, आर्थिक रूप से कमजोर और आरक्षित वर्ग की छात्राओं को प्राथमिकता मिलेगी। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में छह करोड़ रुपये से बना 50 छात्राओं की क्षमता वाला हॉस्टल भी तैयार है।

Haldwani News: हल्द्वानी। उत्तराखंड के सरकारी कॉलेजों में दूर-दराज से आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने राज्य के 25 राजकीय स्नातकोत्तर एवं डिग्री महाविद्यालयों के छात्राओं के लिए बने हॉस्टलों को जल्द शुरू करने की कवायद तेज कर दी है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी संबंधित प्राचार्यों को हॉस्टल में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राओं की सूची और छात्रावास की तस्वीरें ईमेल के जरिए भेजने को कहा है। निदेशालय की ओर से जारी प्राध्यापकों के माध्यम से कक्षाओं में आवेदन पत्र वितरित कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। रामनगर, रानीखेत, रुद्रपुर, काशीपुर, हल्द्वानी, गोपेश्वर, उत्तरकाशी समेत प्रदेश के 25 बड़े कॉलेजों को इसमें शामिल किया गया है।
छात्रावास आवंटन में मेधावी, आर्थिक रूप से कमजोर और आरक्षित वर्ग की छात्राओं को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रभारी निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. एएस उनियाल ने बताया कि हॉस्टल में कितनी छात्राएं प्रवेश लेना चाहती हैं। इसकी कॉलेजों से जानकारी मांगी है।एमबीपीजी की छात्राओं को मिलेगा फायदाएमबीपीजी कॉलेज की छात्राओं के लिए भी महिला कॉलेज के पास करीब दो साल पहले छात्रावास का निर्माण शुरू हुआ। छह करोड़ की लागत से बना हॉस्टल अब तैयार हो चुका है। इसमें 50 छात्राओं को प्रवेश दिए जाने की योजना है।

