Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsUttarakhand Subcontract Workers Demand Regularization Amidst Strike Threat
एसटीएच में नियमितीकरण को लेकर एकजुट हुए उपनलकर्मी

एसटीएच में नियमितीकरण को लेकर एकजुट हुए उपनलकर्मी

संक्षेप:

उत्तराखंड में 22 हजार उपनलकर्मियों के नियमितीकरण की मांग फिर से जोर पकड़ रही है। उपनल महासंघ ने कहा है कि यदि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं, तो 10 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। कर्मचारियों ने न्यायालय के आदेशों के अनुसार नियमितीकरण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की अपील की है।

Nov 03, 2025 05:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। उत्तराखंड में 22 हजार उपनलकर्मियों के नियमितीकरण का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। राज्यभर के उपनलकर्मचारियों ने स्थायीकरण की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। उपनल महासंघ ने सोमवार को सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में गेट मीटिंग बुलाई साथ ही चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं तो 10 नवंबर से प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। एसटीएच के गेट पर सोमवार को उपनल कर्मियों ने गेट मीटिंग कर आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया। वक्ताओं ने कहा कि वर्षों से सेवाएं देने के बावजूद सरकार उपनलकर्मचारियों को नियमित करने में टालमटोल कर रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

महासंघ के कुमाऊं मंडल के अध्यक्ष मोहन रावत की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने कहा कि अब आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। रावत ने कहा कि न्यायालय के आदेश के अनुसार उपनल के माध्यम से कार्यरत सभी कर्मचारियों को नियमित किया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा और भविष्य को देखते हुए शीघ्र नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाए। बताया कि हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में 659 उपनलकर्मी कार्यरत हैं, जो अस्पताल की व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इस मौके पर मनीष तिवारी, मनोज जोशी, डुंगर सिंह मटियाली, दिनेश जोशी, चंदू कफल्टिया सहित बड़ी संख्या में उपनल कर्मचारी मौजूद रहे।