Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsUttarakhand State Kho-Kho Championship Nainital and Pauri Shine in Under-14 and Under-19 Categories
खो-खो में नैनीताल और टिहरी फाइनल में पहुंचे

खो-खो में नैनीताल और टिहरी फाइनल में पहुंचे

संक्षेप:

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न वर्गों में हुए मुकाबले कालाढूंगी। राज्य स्तरीय

Nov 27, 2025 08:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

कालाढूंगी। राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर 14 बालक वर्ग में नैनीताल ने चंपावत को एक पारी 14 अंकों से शिकस्त दी। वहीं टिहरी ने बागेश्वर को 18-13 और पौड़ी ने देहरादून को 6 अंक से पराजित किया। सेमीफाइनल में टिहरी ने ऊधमसिंह नगर को कड़े मुकाबले में 13-12 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर 14 बालिका वर्ग में ऊधमसिंह नगर ने अल्मोड़ा को 9-2 और बागेश्वर ने पिथौरागढ़ को एक पारी 15 अंक से पराजित किया। नैनीताल ने पौड़ी को 19-17 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर 17 बालक वर्ग में पौड़ी ने चंपावत को एक पारी 7 अंक, देहरादून ने उत्तरकाशी को एक पारी 8 अंक, नैनीताल ने ऊधमसिंह नगर को एक पारी 8 अंक से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बालिका वर्ग में टिहरी ने अल्मोड़ा को 8-4, बागेश्वर ने चमोली को एक पारी 14 अंक, पौड़ी ने ऊधमसिंह नगर को 16-0 और नैनीताल ने टिहरी को एक पारी 6 अंक से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सीनियर बालक अंडर-19 में पौड़ी ने अल्मोड़ा को एक पारी तीन अंक, बागेश्वर ने हरिद्वार को एक पारी 12 अंक, नैनीताल ने पिथौरागढ़ को एक पारी 16 अंक से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बालिका वर्ग में नैनीताल ने ऊधमसिंह नगर को एक पारी 4 अंक, पिथौरागढ़ ने पौड़ी को 15-8 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। निर्णायक नवीन जोशी, प्रकाश चन्द्र, जितेंद्र राणा, राजेंद्र नेगी, मनमोहन सिंह बसेड़ा, प्रभाकर रावत, टेक सिंह राणा, अनिल नेगी, दिनेश सिंह, राजेश कुमार, लक्ष्मी काला रहे। इस दौरान जिला खेल समन्वयक संजय वर्मा, राहुल पवार, मनीष पवार, सुरेंद्र अधिकारी, प्रेम प्रकाश गर्जोला, मनोज कुमार, पूरन सिंह नयाल, सुरेंद्र अधिकारी, वीरेंद्र मटेला, विद्यालय के प्रबंधक फादर साबू जोसेफ शामिल रहे।