Haldwani News: सफाई कर्मचारियों का आमरण अनशन जारी

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

Haldwani News: हल्द्वानी में उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के संगठन मंत्री अमित कुमार का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी है। उनकी मां और कांग्रेस नेता ललित जोशी ने समर्थन जताया। वक्ताओं ने कहा कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा। कार्यबहिष्कार की चेतावनी दी गई है।

Haldwani News: सफाई कर्मचारियों का आमरण अनशन जारी

Haldwani News: हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के संगठन मंत्री अमित कुमार का आमरण अनशन शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान उनकी माताजी और कांग्रेस नेता ललित जोशी मांगों का समर्थन करने धरना स्थल नगर निगम में पहुंचे। वक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा आंदोलन जारी रहेगा। शासन की हठधर्मिता से कार्मिक आमरण अनशन करने को मजबूर हो गए हैं। चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द मांगे नहीं माने जाने पर कार्यबहिष्कार शुरू किया जाएगा। इस मौके पर राहत मसीह, विजयपाल, विश्वास, जयपाल, राजेश उर्फ खन्ना, अमरदीप, सिद्धार्थ चौहान, चौधरी दिनेश, जयप्रकाश, चौधरी अशोक, श्याम, रोहित मसीह, लक्की, शम्मी, विशाल, सुधीर, रतन, विजय, जगपाल, रामू भारती, गुड्डू, आशीष, अनिल भारती आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।