वेतन न मिलने पर भड़के रोडवेज कर्मचारी, आंदोलन तेज
हल्द्वानी में उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का आंदोलन आठवें दिन भी जारी है। कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध किया और कहा कि जब तक दो माह का बकाया वेतन नहीं मिलेगा, आंदोलन समाप्त नहीं...

हल्द्वानी। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, ट्रैफिक शाखा काठगोदाम और हल्द्वानी का आंदोलन सोमवार को आठवें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया और साफ कहा कि जब तक दो माह का बकाया वेतन नहीं मिलेगा, आंदोलन खत्म नहीं होगा। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन न मिलने से परिवार के भरण-पोषण में गंभीर दिक्कतें आ रही हैं। वहीं, सोमवार से उत्तराखंड कर्मचारी संयुक्त मोर्चा भी आंदोलन में कूद गया। हल्द्वानी स्टेशन और काठगोदाम डिपो में सुबह 11 बजे से धरना प्रदर्शन शुरू हो गया। यूनियन अध्यक्ष कमल पपनै ने दावा किया है कि हर डिपो में आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर ली गई है और प्रदर्शन पूरी तरह सफल रहेगा
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




