जिले के प्रभारी मंत्री खजान दास 18 को हल्द्वानी आएंगे

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

उत्तराखंड सरकार के मंत्री खजान दास 18 अप्रैल को हल्द्वानी आएंगे। सुबह 6 बजे देहरादून से प्रस्थान कर 11 बजे सर्किट हाउस काठगोदाम पहुंचेंगे। वहां वे जिला योजना की बैठक में भाग लेंगे और इसके बाद भाजपा मुख्यालय में पार्टी पदाधिकारियों से मिलेंगे।

जिले के प्रभारी मंत्री खजान दास 18 को हल्द्वानी आएंगे

हल्द्वानी। उत्तराखंड सरकार में समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण एवं नैनीताल जिले के प्रभारी मंत्री खजान दास 18 अप्रैल (शनिवार) को एक दिवसीय दौरे पर हल्द्वानी पहुंचेंगे। सीडीओ अरविन्द कुमार पाण्डे ने बताया कि मंत्री खजान दास सुबह छह बजे देहरादून से प्रस्थान कर पूर्वाह्न 11 बजे सर्किट हाउस काठगोदाम पहुंचेंगे। 11:30 बजे प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र बागजाला गौलापार में आयोजित जिला योजना की बैठक में प्रतिभाग करेंगे। बैठक के बाद मंत्री अपराह्न 2:45 बजे भाजपा मुख्यालय हल्द्वानी में पार्टी पदाधिकारियों के साथ मुलाकात कर देहरादून रवाना हो जाएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।