Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsUttarakhand Launches Hello Haldwani App to Promote Culture on Teacher s Day
‘हैलो हल्द्वानी मोबाइल ऐप का मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण

‘हैलो हल्द्वानी मोबाइल ऐप का मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण

संक्षेप:

देहरादून में खुलेगा मुक्त विवि का प्रमुख केंद्र,13 जिलों में स्थापित होंगे कौशल विकास केंद्र

Sep 05, 2025 04:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास से उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो ‘हैलो हल्द्वानी 91.2 एफएम के मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया। यह ऐप उत्तराखंड की संस्कृति, भाषा और परंपराओं को डिजिटल मंच के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुंचाने का काम करेगा। विवि कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने इस पहल को परंपरा और तकनीक के संगम का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह ऐप उत्तराखंड की बदलती पहचान को रेखांकित करता है। उन्होंने प्रदेश के सभी 13 जिलों में उच्च शिक्षा और कौशल विकास केंद्र स्थापित करने की घोषणा की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें