Haldwani News: हल्द्वानी से शुरू हुई उक्रांद की उत्तराखंड उत्थान यात्रा, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल
Haldwani News: उत्तराखंड क्रांति दल की उत्तराखंड उत्थान यात्रा का शुभारंभ रविवार को हल्द्वानी के पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच स्थित गोलू मंदिर से हुआ। केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने झंडा दिखाकर यात्रा रवाना की। यह लालकुआं, खटीमा और चंपावत होते हुए पिथौरागढ़ पहुंचेगी। यात्रा का उद्देश्य सशक्त भू-कानून, 1950 का मूल निवास, अनुच्छेद 371 के तहत सुरक्षा, पलायन रोकने और लोगों को अधिकार दिलाने की मांग उठाना है।
Haldwani News: हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल की उत्तराखंड उत्थान यात्रा का शुभारंभ रविवार को पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच स्थित गोलू मंदिर से हुआ। केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने झंडा दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। यह यात्रा हल्द्वानी से प्रारंभ होकर लालकुआं, खटीमा होते हुए चंपावत पहुंची है। यात्रा रविवार रात पिथौरागढ़ पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा। इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि उत्तराखंड के लिए सशक्त भू-कानून, मूल निवास 1950, अनुच्छेद 371 के तहत संवैधानिक सुरक्षा, पलायन मुक्त पहाड़, आरक्षण के भीतर आरक्षण और अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को उसका अधिकार दिलाने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है।
उन्होंने जनता से इस यात्रा को सफल बनाने की अपील की। यात्रा में पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल, खड़क सिंह बगवाल, जिला अध्यक्ष नैनीताल प्रताप सिंह चौहान, श्याम सिंह नेगी, सुरेश नेगी, तारा सिंह नेगी, भुवन सिंह बिष्ट, राजीव लोचन, अनुज पाठक, दिनेश बिष्ट, दिनेश कुंजवाल, कैलाश पांगती, भुवन चंद जोशी, मोहन कांडपाल, महेश तिवारी, एन.डी. तिवारी, उत्तम सिंह बिष्ट, रवि बोरा आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।

