डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ ने वापस ली हड़ताल

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ ने 23 मार्च से 10 मार्च तक चली 19 दिन की हड़ताल को वापस ले लिया है। महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से वार्ता कर आश्वासन प्राप्त किया कि उनकी मांगें पूरी की जाएँगी। यदि जल्दी शासनादेश जारी नहीं हुआ, तो हड़ताल फिर से शुरू की जाएगी।

डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ ने वापस ली हड़ताल

नैनीताल। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ ने 23 मार्च से 10 मार्च तक 19 दिन चली 27 सूत्रीय मांगों लेकर हड़ताल को वापस ले लिया है| चेतावनी दी है कि यदि जल्द मांगों से संबंधित शासनादेश जारी नहीं किया गया तो हड़ताल दोबारा शुरू की जाएगी| डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ नैनीताल के शाखा अध्यक्ष दीप चौधरी ने बताया कि महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा की मुख्यमंत्री से वार्ता हुई, जिसमें मुख्यमंत्री ने डिप्लोमा इंज़ीनियरों की मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया है l प्रांतीय अध्यक्ष के अनुरोध पर आंदोलन को स्थगित किया गया है l कहा कि यदि जल्द ही मांगें पूरी नहीं हुई तो पुनः आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा l इस दौरान विपिन पुरोहित, बीपी उनियाल, राजेंद्र गिरी, तुलाराम टम्टा, गोविन्द सिंह, वेद प्रकाश, जीबी जोशी, विवेक धर्मशक्तु आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।