मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी-भीमताल में
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 11 अप्रैल को हल्द्वानी का दौरा करेंगे। वह सुबह 11:40 बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे और दोपहर 12:45 बजे भीमताल पहुंचेंगे। बाद में, वह बिड़ला इंस्टीट्यूट के वार्षिकोत्सव में भाग लेंगे और फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष पर बैठक करेंगे।

हल्द्वानी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 11 अप्रैल शनिवार को जनपद भम्रण पर आ रहे हैं। डीएम दफ्तर से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री धामी शनिवार 11 अप्रैल को सुबह 11.40 बजे देहरादून से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर अपराह्न 12. 45 बजे विकास भवन खेल मैदान हेलीपैड भीमताल पहुंचेंगे। वहां से प्रस्थान कर अपराह्न 1 बजे से 2.30 बजे तक बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ अप्लाइड साइंसेज के वार्षिकोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री धामी अपराह्न 3.15 बजे विकास भवन खेल मैदान हेलीपैड से प्रस्थान कर अपराह्न 3.25 बजे हल्द्वानी स्थित गौलापार हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां से वह कार से प्रस्थान कर अपराह्न 3.40 पर सर्किट हाउस काठगोदाम पहुंचेगे।
सर्किट हाउस में वह अपराह्न 4 बजे से मानव-वन्यजीव संघर्ष, आगामी यात्रा सीजन व कानून व्यवस्था को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक में करेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


