धार्मिक पर्यटन को सशक्त करने से वैश्विक स्तर पर मिलेगी मजबूती

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

धार्मिक पर्यटन को सशक्त करने से वैश्विक स्तर पर मजबूती मिलेगीधार्मिक पर्यटन को सशक्त करने से वैश्विक स्तर पर मजबूती मिलेगीधार्मिक पर्यटन को सशक्त करने

धार्मिक पर्यटन को सशक्त करने से वैश्विक स्तर पर मिलेगी मजबूती

रामनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि धार्मिक स्थलों केदारखंड व मानसखंड आदि जगहों पर विकास के कार्य लगातार जारी हैं। इसी का नतीजा है कि राज्य में हर वर्ष श्रद्धालुओं व तीर्थयात्रियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि आगामी कुंभ केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश की आस्था का विषय बना है। वर्ष 2027 में प्रस्तावित कुंभ मेले की तैयारियां अभी से प्रारंभ कर दी गई हैं। प्रदेश में शीतकालीन यात्रा भी निरंतर संचालित हो रही है। यह चारधाम के कपाट खुलने तक जारी रहेगी। अब तक करीब 1.60 लाख श्रद्धालु शीतकालीन यात्रा के दौरान विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन कर चुके हैं।

यह राज्य में धार्मिक पर्यटन के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है। सरकार का लक्ष्य धार्मिक पर्यटन को और अधिक सशक्त करना है। इससे उत्तराखंड की पहचान वैश्विक स्तर पर और मजबूत हो सकेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।