उत्तराखंड बोर्ड के 19 हजार छात्रों का रिजल्ट लटका
उत्तराखंड में 19 हजार छात्रों का रिजल्ट शिक्षकों की हड़ताल के कारण अटका हुआ है। मूल्यांकन कार्य 18 से 22 अगस्त के बीच होना था, लेकिन हड़ताल के कारण यह प्रक्रिया रुकी हुई है। 33 हजार उत्तरपुस्तिकाओं का...

हल्द्वानी। उत्तराखंड बोर्ड के 19 हजार छात्रों का रिजल्ट शिक्षकों के कार्य बहिष्कार के कारण अटक गया है। राजकीय शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों की चॉकडाउन हड़ताल ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य को पूरी तरह ठप कर दिया। प्रदेश में देहरादून और हल्द्वानी में स्थापित मूल्यांकन केंद्रों पर 33 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 से 22 अगस्त तक होना निर्धारित था। हड़ताल के चलते यह कार्य बीच में ही रुक गया। देहरादून में जीजीआईसी राजपुर रोड और हल्द्वानी में एमबी इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया था। इन केंद्रों पर करीब 600 शिक्षकों को मूल्यांकन के लिए नियुक्त किया गया था लेकिन शिक्षक संघ की मांगों को लेकर चल रही हड़ताल ने प्रक्रिया को बाधित कर दिया।
बोर्ड अफसरों के मुताबिक 19 हजार 106 छात्रों की करीब 33 हजार उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। इधर, सुधार परीक्षा परिणाम के देरी में आने का असर डिग्री कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया पर भी हो सकता है। इनका कहना करीब 60 फीसदी मूल्यांकन का कार्य पूरा हो गया है। जो मूल्यांकन कार्य होना है। उसे भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। वीपी सिमल्टी, सचिव विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




