
अब घर बैठे अपडेट कराएं वाहन की आरसी में अपना मोबाइल नंबर
अब घर बैठे अपडेट कराएं वाहन की आरसी में अपना मोबाइल नंबर -
अब घर बैठे अपडेट कराएं वाहन की आरसी में अपना मोबाइल नंबर - ऑनलाइन चालान गलत नंबर पर, 74% मामले लंबित - परिवहन विभाग ने शुरू किया ‘ऑपरेशन मोबाइल नंबर’ - आरटीओ विभाग में छह कर्मचारियों की हेल्पडेस्क शुरू - मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवे ने शुरू की सुविधा हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों को बड़ी सुविधा देते हुए अब घर बैठे ही वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) में मोबाइल नंबर अपडेट कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गलत या निष्क्रिय मोबाइल नंबर के कारण हजारों ई-चालान, बीमा नवीनीकरण व प्रदूषण प्रमाणपत्र संबंधी सूचनाएं गलत नंबर पर जा रही थीं।
बढ़ती शिकायतों के बाद विभाग ने इसे मिशन मोड में आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार से ‘ऑपरेशन मोबाइल नंबर’ शुरू किया है। परिवहन विभाग के अनुसार इस साल अक्टूबर महीने तक उत्तराखंड में 2,26,498 ऑनलाइन चालान जारी हुए, जिनमें से केवल 26 फीसदी ही निस्तारित हो सके। विभाग के अनुसार इसकी सबसे बड़ी वजह यही है कि अधिकांश वाहन स्वामियों के पंजीयन विवरण में पुराने, बंद या गलत मोबाइल नंबर दर्ज हैं। आरटीओ हल्द्वानी में इस कार्य के लिए पांच कर्मचारियों की हेल्पडेस्क स्थापित की गई है, जहां वाहन स्वामी अपने दस्तावेजों के साथ नंबर अपडेट करा सकेंगे। ----------------------- बीमा और पॉल्यूशन रिन्यूअल में भी बाधा वाहन बीमा और प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र के नवीनीकरण में आधार आधारित ओटीपी अनिवार्य है। मोबाइल नंबर अपडेट न होने पर ओटीपी प्राप्त नहीं होता, जिससे नवीनीकरण रुक जाता है। एआरटीओ (प्रशासन) बिपिन कुमार ने बताया कि वाहन स्वामी मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवे (मोर्थ) के पोर्टल पर घर बैठे ही मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं। आरटीओ कार्यालय में भी छह सदस्यीय हेल्पडेस्क सक्रिय है। मोबाइल नंबर अपडेट कराने के फायदे बीमा और पॉल्यूशन की समय पर सूचना मिलेगी। ई-चालान तुरंत मोबाइल पर पहुंचेगा। आरसी व ड्राइविंग लाइसेंस डाउनलोड करना आसान होगा। ऑनलाइन सेवाओं की सभी नोटिफिकेशन मिलेंगी। दुर्घटना की स्थिति में वाहन मालिक की पहचान शीघ्र होगी। विभागीय सूचनाएं सीधे वाहन स्वामी तक पहुँचेंगी। घर बैठे ऐसे अपडेट करें मोबाइल नंबर वाहन रजिस्ट्रेशन में नंबर अपडेट करें: २ं१ं३ँ्र.स्रं१्र५ंँंल्ल.ॅङ्म५.्रल्ल ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नंबर अपडेट करें: स्रं१्र५ंँंल्ल.ॅङ्म५.्रल्ल स्रं१्र५ंँंल्ल.ॅङ्म५.्रल्ल → ऑनलाइन सर्विसेज ध्यान दें: केवल आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर ही स्वीकार होगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




