ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीउपनल कर्मियों ने फिर दी हड़ताल पर जाने की चेतावनी

उपनल कर्मियों ने फिर दी हड़ताल पर जाने की चेतावनी

उपनल कर्मचारी समिति ने मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री पर झूठे वादे करने का आरोप लगाया है। समिति ने कर्मचारियों की दो सूत्री मांगों व 78 दिन के वेतन...

उपनल कर्मियों ने फिर दी हड़ताल पर जाने की चेतावनी
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीWed, 01 Dec 2021 04:50 PM
ऐप पर पढ़ें

उपनल कर्मचारी समिति ने मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री पर झूठे वादे करने का आरोप लगाया है। समिति ने कर्मचारियों की दो सूत्री मांगों व 78 दिन के वेतन के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर शुक्रवार रात से दोबारा से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।

बुधवार को रामपुर रोड स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान समिति के अध्यक्ष पीएस बोरा ने कहा कि कर्मचारी पिछले कई सालों से अपनी मांगों को उठा रहे हैं। बार-बार मांगों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाकर उनकी हड़ताल को तुड़वाया जाता है। इस बर भी हड़ताल को 78 दिन पूरे होने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दो सूत्री मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर समाप्त करवा दिया था। संयोजक संजय पांडे ने कहा कि कैबिनेट बैठक में मामले के समाधान का वादा किया गया था। कैबिनेट बैठक होने के बावजूद उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसके चलते कर्मचारियों में भारी रोष है। कर्मचारियों ने निर्णय लिया है कि 3 नवंबर को रात 12 बजे तक मामले में कार्रवाई नहीं होती हैं तो वे फिर से हड़ताल पर चले जाएंगे। प्रेसवार्ता में समिति सचिव मनीष तिवारी, सोनू टम्टा, उर्मिला डांगी, राकेश कुमार, राजेन्द्र सिंह राणा मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें