Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsUOU Introduces Quick Degree Dispatch for Students
अब आवेदन के एक सप्ताह में डिग्री घर पहुंचेगी

अब आवेदन के एक सप्ताह में डिग्री घर पहुंचेगी

संक्षेप:

हल्द्वानी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) ने छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब डिग्री या प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को सिर्फ एक सप्ताह के भीतर उनकी उपाधि घर पर...

Tue, 9 Sep 2025 11:27 AMNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) ने छात्रों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अब डिग्री या प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को केवल एक सप्ताह के इंतजार के बाद ही उनकी उपाधि घर पर डिस्पैच कर दी जाएगी। इससे छात्रों को डिग्री के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा। कुलपति प्रो.नवीन चंद्र लोहनी ने बताया कि विवि छात्र-छात्राओं के आसानी से उच्च शिक्षा मिल सके। इसके लिए तेजी से प्रयास कर रहा है। बताया कि 24 जुलाई 2025 से अब तक 6,619 आवेदनों पर डिग्री छात्रों को दे दी गई है। इसमें जुलाई माह में 5,679 और अगस्त में 848 डिग्री व प्रमाण-पत्र सफलतापूर्वक डिस्पैच की गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।