उक्रांद की समीक्षा बैठक संपन्न
उक्रांद के नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं कुमाऊं संगठन प्रभारी तेज सिंह कार्की ने उत्तराखंड क्रांति दल के नैनीताल जिला कार्यालय में समीक्षा...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीMon, 01 Feb 2021 05:50 PM
ऐप पर पढ़ें
हल्द्वानी। उक्रांद के नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं कुमाऊं संगठन प्रभारी तेज सिंह कार्की ने सोमवार को उत्तराखंड क्रांति दल के नैनीताल जिला कार्यालय में बैठक की। इसमें सांगठनिक कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट एवं केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल ने संगठन के ढांचे को वृहद रूप से बढ़ाने पर चर्चा की। बैठक में नगर निगम पार्षद रवि वाल्मीकि, युवा प्रकोष्ठ उत्तम बिष्ट, महनगर महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष काजल खत्री आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
