ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीउक्रांद कार्यकर्ताओं ने की बर्खास्त शिक्षिका को बहाल करने की वकालत

उक्रांद कार्यकर्ताओं ने की बर्खास्त शिक्षिका को बहाल करने की वकालत

उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने सीएम के जनता दरबार में बर्खास्त की गई शिक्षिका उत्तरा बहुगुणा को बहाल करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सीएम ने शिक्षिका को बर्खास्त करने का...

उक्रांद कार्यकर्ताओं ने की बर्खास्त शिक्षिका को बहाल करने की वकालत
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीSat, 30 Jun 2018 01:07 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने सीएम के जनता दरबार में बर्खास्त की गई शिक्षिका उत्तरा बहुगुणा को बहाल करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सीएम ने शिक्षिका को बर्खास्त करने का फैसला वापस नहीं लिया को इसके विरोध में राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

शनिवार को उत्तराखंड क्रांति दल के तमाम कार्यकर्ता बुद्ध पार्क में जमा हुए। जहां उन्होंने शिक्षिका की बहाली की मांग को प्रदर्शन किया। इस दौरान उक्रांद कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला दहन कर रोष जाहिर किया। उन्होंने कहा कि अपनी समस्या को लेकर सीएम दरबार में गई महिला को न्याय देने के बजाए उसकी बेइज्जत किया गया। जिसके आक्रोशित शिक्षिका ने सीएम के खिलाफ अभद्र व्यवहार किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि सीएम ने शिक्षिका से अभद्रता नहीं की होती तो महिला भी इस तरह का व्यवहार नहीं कर पाती। उन्होंने कहा कि सीएम को शिक्षिका की बर्खास्तगी को तत्काल वापस लेना चाहिए। उत्तराखंड क्रांति दल के युवा प्रदेश अध्यक्ष सुशील उनियाल ने कहा पीड़ित शिक्षिका कि शीघ्र बहाली नहीं की गई तो उक्रांद कार्यकर्ता प्रत्येक जिला मुख्यालय पर सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें