ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीधरमघर में आपसी संघर्ष में मारी गई दो साल की मादा तेंदुआ

धरमघर में आपसी संघर्ष में मारी गई दो साल की मादा तेंदुआ

धरमघर वन क्षेत्र में एक मादा तेंदुआ का शव बरामद होने से वनकर्मियों में खलबली मच गई। तेंदुए की गर्दन से खून बह रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचा। वनकर्मियों के...

धरमघर में आपसी संघर्ष में मारी गई दो साल की मादा तेंदुआ
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीMon, 21 May 2018 07:54 PM
ऐप पर पढ़ें

धरमघर वन क्षेत्र में एक मादा तेंदुआ का शव बरामद होने से वनकर्मियों में खलबली मच गई। तेंदुए की गर्दन से खून बह रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचा। वनकर्मियों के अनुसार तेंदुए की मौत आपसी संघर्ष से हुई है। हालांकि शव के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।

दारर्सिंग गांव में तेंदुआ लगातार कुत्तों का शिकार कर रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुआ बीती रात गांव से एक कुत्ते को लेकर भागा था। ग्रामीणों ने बताया कि इसके बाद दो तेंदुओं के बीच आपसी संघर्ष की आवाज उन्हें सुनाई दी। संभवत: दो तेंदुओं में शिकार के लिए संघर्ष हुआ होगा। सुबह गांव के सानाइजर के रास्ते में तेंदुए का शव देखा गया। उसकी गर्दन से खून बह रहा था। ग्राम प्रधान दीवान सिंह ने रेंजर को इसकी सूचना दी। सुबह करीब 11 बजे रेंजर एआर आर्य दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि तेंदुआ मादा है। उसकी उम्र दो करीब साल है। उसके गले में दांतों के निशान पाए गए हैं। तेंदुआ पांच फिट नौ इंच लंबा है। तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद तेंदुए की मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें