ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीसड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

गांव ढेला से रामनगर जा रहे थे दोनों युवक पुलिस ने शव को कब्जे में

सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीThu, 29 Jul 2021 11:01 PM
ऐप पर पढ़ें

रामनगर। संवाददाता।

गुरुवार की रात आठ बजे सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक मजदूरी करने के बाद बाइक से गांव ढेला से घर लौट रहे थे। बाइक सावल्दे के निकट पुल के पास खंभे से टकरा गई। जोरदार टक्कर से दोनों पुल के नीचे सूखी जमीन पर जा गिरे। दोनों पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। शुक्रवार को दोनों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

गुरुवार की रात ग्राम सावल्दे के निकट की है। सूरज (24 ) पुत्र हीरा प्रसाद और गणेश (26) पुत्र तुलसी निवासी ग्राम कुंभगड़ार मालधन ग्राम ढेला से बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम सावल्दे के समीप बाइक पुल के पास एक खंभे से टकरा गई। जोरदार टक्कर में दोनों पुल से 20 फीट नीचे जा गिरे। गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों के सूचना पर पुलिस पहुंची। दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुक्रवार की सुबह की जाएगी। बताया कि बाइक से कच्ची शराब के पाउच भी मिले हैं। दोनों सुबह घर से मजदूरी करने के निकले थे और रात में वापस घर लौट रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें