पूर्व छात्र रहे पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी
एमबी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित की श्रद्धांजलि सभा हल्द्वानी,वरिष्ठ संवाददाता। एमबी इंटर

हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। एमबी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पूर्व छात्र के पढ़ाई के दौरान के दस्तावेजों को खंगाला गया। उन्होंने कब पढ़ाई की। इस बारे में जानकारी जुटाई गई। कॉलेज में मिले दस्तावेजों को धरोहर के तौर पर सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया। प्रधानाचार्य डीके पंत ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने उनके कॉलेज में पढ़ाई की। यह पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। बताया कि शुक्रवार को स्कूल में उनके दस्तावेजों की जांच की गई। इसमें पता चला कि प्रधानमंत्री ने कक्षा 9 और 10 की भी स्कूल में पढ़ाई की। बताया कि आजादी से पहले उनका परिवार हल्द्वानी आ गया था। उन्होंने बताया कि उनके टीसी को कॉलेज की लाइब्रेरी में धरोहर के तौर पर लगाया जायेगा। लोगों को भी इस बारे में बताया जायेगा। इस मौके पर वसील अहमद, बीके पांडे, शैलेन्द्र वर्मा, भुवन भाष्कर भारती, गिरीश चन्द्र, शशि बाला, दया किशन,गोविंद सिंह, शैलेन्द्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।