ऑपरेशन मेघदूत के वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

पूनम मौर्य हल्द्वानी। सैनिक मिलन केंद्र जगदंबा नगर में ऑपरेशन मेघदूत के दौरान बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में शहीदों के परिजन, पूर्व सैनिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 1984 में हिमस्खलन में 17 जवानों ने मातृभूमि की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान दिया।

ऑपरेशन मेघदूत के वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि

पूनम मौर्य हल्द्वानी। सैनिक मिलन केंद्र जगदंबा नगर में शुक्रवार को ऑपरेशन मेघदूत के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में शहीदों के परिजन, पूर्व सैनिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।जानकारी के अनुसार अप्रैल 1984 में ऑपरेशन मेघदूत के तहत कुमाऊं रेजिमेंट की 19वीं बटालियन को हिमाच्छादित चोटियों पर कब्जे की जिम्मेदारी दी गई थी। 28-29 मई की रात गश्ती दल, जिसका नेतृत्व लेफ्टिनेंट पुंडीर कर रहे थे, भीषण हिमस्खलन की चपेट में आ गया। इस हादसे में सेकंड लेफ्टिनेंट पुंडीर सहित 17 जवानों ने मातृभूमि की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान दिया। कार्यक्रम में नैनीताल जनपद से जुड़े शहीदों हवलदार गोविंद बल्लभ, नायक राम सिंह, नायक दया किशन, लांस नायक चंद्रशेखर और सिपाही हयात सिंह के परिजन भी शामिल हुए।

इस दौरान उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति का स्मरण किया गया। श्रद्धांजलि सभा में लेफ्टिनेंट कर्नल बीएस रौतेला, मेजर एस महार, कैप्टन कृपाल सिंह कोरंगा सहित कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।