
अशोक चक्र विजेता शहीद मोहन नाथ गोस्वामी किए गए याद
बिन्दुखत्ता निवासी शहीद मोहन नाथ गोस्वामी की 11वीं पुण्यतिथि पर क्षेत्रवासियों ने उनकी समाधि पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। समाजसेवियों ने उनकी बहादुरी को याद करते हुए कहा कि गोस्वामी ने...
लालकुआं। बिन्दुखत्ता निवासी अशोक चक्र विजेता शहीद मोहन नाथ गोस्वामी की 11 वीं पुण्यतिथि पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें याद करते हुए उनकी समाधि पर पुष्प चक्र अर्पित कर नमन किया। समाजसेवियों ने कहा कि शहीद मोहन नाथ गोस्वामी ने अपने प्राणों की आहुति देकर जिस बहादुरी के साथ शत्रुओं से देश की रक्षा की, उसके लिए वे सदैव याद किए जाते रहेंगे। कहा कि गोस्वामी उस टीम का हिस्सा थे जिन्होने कश्मीर घाटी में लश्कर के 10 आतंकियो को ठिकाने लगाया था, अपने दो साथियो की जान बचाने के दौरान तीन सितंबर 2015 को वे वीरगति को प्राप्त हो गए थे।

जिन्हे वीरगति उपरान्त सर्वोच्च बहादुरी सम्मान अशोक चक्र से नवाजा गया था। इस दौरान उनकी पत्नी भावना गोस्वामी, बेटी भूमिका गोस्वामी, भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कै. खिलाफ सिंह दानू, हेमवती नंदन दुर्गापाल, नवीन पपोला, कै. चंचल सिंह कोरंगा, कै. प्रताप सिंह बिष्ट, कै. इंद्र सिंह पानेरी, कै. दलबीर सिंह, कै. कुशाल सिंह कोश्यारी, कै. आनंद सिंह धामी, कमान सिंह, गगन सिंह, प्रकाश मिश्रा, दीपक नेगी, दीपक जोशी, पूर्व दूध संघ अध्यक्ष भरत नेगी, कमल मिश्रा आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


