Haldwani News: राजकीय इंटर कॉलेज लामाचौड़ में फलदार पौधों का रोपण

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

Haldwani News: हल्द्वानी के राजकीय इंटर कॉलेज लामाचौड़ में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया। सेवानिवृत्त रेंजर मदन सिंह बिष्ट ने पौधों की व्यवस्था की। छात्रों ने पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। कई प्रजातियों के पौधे जैसे आम, जामुन, कटहल आदि लगाए गए।

राजकीय इंटर कॉलेज लामाचौड़ में फलदार पौधों का रोपण

Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। राजकीय इंटर कॉलेज लामाचौड़ में सोमवार को पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। सेवानिवृत्त रेंजर मदन सिंह बिष्ट की ओर से विभिन्न प्रजातियों के पौधे परिसर उपलब्ध कराए गए। इस दौरान छात्रों ने पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया। इस दौरान आम, आंवला, हरड़, कचनार, जामुन, छितवन, अर्जुन, गुलमोहर, कटहल, सिल्वर ओक, मोगरा, रातरानी, कुसुम, इमली और अशोक सहित कई फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। शिक्षक हेमंत कुमार डूंगराकोटी, योगेश चंद्र जोशी, पवन कुमार पंत, घनश्याम भट्ट, मोहन चंद जोशी, दीपक पाण्डेय सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।