नोटिस से परेशानी व्यापारी विधायक से मिले

Jan 23, 2026 07:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

लालकुआं में वन विभाग ने ट्रांसपोर्ट नगर में 135 व्यापारियों को हटाने का अल्टीमेटम जारी किया, जिससे हड़कंप मच गया। व्यापारियों ने विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट से मुलाकात की और हटाने के खिलाफ अनुरोध किया। विधायक ने आश्वासन दिया कि जब तक उचित व्यवस्था नहीं होती, व्यापारियों को नहीं हटाया जाएगा।

नोटिस से परेशानी व्यापारी विधायक से मिले

लालकुआं, संवाददाता वन विभाग की ओर से ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में 135 व्यापारियों को हटाने का अल्टीमेटम जारी किए जाने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट से मुलाकात कर उनसे उजाड़े न जाने का अनुरोध किया। विधायक ने अधिकारियों से बात कर भरोसा दिलाया कि व्यापारियों को बिना उचित व्यवस्था के कहीं और स्थानांतरित नहीं किया जाएगा। व्यापारियों ने विधायक को बताया कि वे वर्षों से ट्रांसपोर्ट नगर में मोटर मिस्त्री एवं अन्य कारोबार कर रहे हैं। यदि उन्हें हटाया गया तो उनकी आजीविका संकट में आ जाएगी। सैकड़ों वाहन मालिकों को भी समस्या का सामना करना पड़ेगा।

इस पर विधायक डॉ. बिष्ट ने तराई केंद्रीय वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी उमेश चंद्र तिवारी से फोन पर बातचीत की। भरोसा दिलाया कि जब तक व्यापारियों के लिए कहीं और उचित व्यवस्था नहीं होती, तब तक वे यहीं रहकर व्यवसाय जारी रखेंगे। विधायक ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी रोज़ी-रोटी को कोई नुकसान नहीं होगा। व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश चौधरी, उपाध्यक्ष नंदन सिंह राणा, वरिष्ठ व्यापारी प्रकाश कुमार, नवाब खान, इंतजार अली, अकरम खान, शोबी खान, मंजूर शाह, पुत्तन खान, विशु मंडल, भगवान दास और राम प्रसाद आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।