Tragic Discovery Missing Woman s Body Found in Gaula River After Heavy Rain बरसाती नाले में बही महिला का शव मिला, Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsTragic Discovery Missing Woman s Body Found in Gaula River After Heavy Rain

बरसाती नाले में बही महिला का शव मिला

हल्द्वानी में एक महिला की लाश गौला नदी से बरामद हुई है। 50 वर्षीय तुलसी देवी जंगल से घास लाने गई थीं और लौटते समय बरसाती नाले में बह गईं। उनकी खोजबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीThu, 4 Sep 2025 06:26 PM
share Share
Follow Us on
बरसाती नाले में बही महिला का शव मिला

हल्द्वानी। चार दिन पहले जंगल से लौटने के दौरान बरसाती नाले में बही ओखलकांडा ब्लॉक निवासी महिला की लाश गौला नदी से बरामद कर ली गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। बीती सोमवार शाम बड़ौन के तोक रीठा कनाला निवासी 50 वर्षीय तुलसी देवी पत्नी स्व. तेज राम मवेशियों के लिए घास लेने घर से दूर जंगल गई थीं। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर उनकी खोजबीन शुरू हुई। लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। भारी बारिश के बीच घर से दूर एक बरसाती बसुटिया नाले के पास तुलसी देवी की चप्पल और छतरी मिली।

जिस कारण अंदेशा जताया गया कि महिला बरसाती नाले की चपेट में आकर बह गई होगी। गुरुवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ को महिला की लाश अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम के ठीक सामने गौला नदी से बरामद हो गई है। एसएचओ वनभूलपुरा सुशील कुमार ने बताया कि बरसाती मेले में बहकर महिला का शव गौला तक पहुंच गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।