मुआवजे व आश्रित को नौकरी देने की मांग
Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
हल्द्वानी में जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज के तदर्थ व्यायाम शिक्षक बलवंत सिंह कोरंगा का आकस्मिक निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ, जबकि वह ड्यूटी पर थे। शिक्षक संघ ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। बलवंत अपने पीछे परिवार छोड़ गए हैं।

हल्द्वानी। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री एलडी पाठक ने जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज, शामा बागेश्वर में कार्यरत तदर्थ व्यायाम शिक्षक बलवन्त सिंह कोरंगा के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। बलवंत की इन दिनों एसआईआर में ड्यूटी लगी थी। प्रशिक्षण से लौटते समय अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनका असामयिक निधन हो गया। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की भी मांग की। जिला मंत्री ने बलवन्त सिंह ने शिक्षा निदेशालय को पत्र लिखकर कहा है कि बलवंत सिंह अपने पीछे परिवार छोड़ गए हैं।
ये भी पढ़ें:मुआवजे व आश्रित को नौकरी देने की मांग
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


