परिवहन विभाग ने चलाया अभियान, 65 चालान

Mar 02, 2026 07:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

हल्द्वानी में होली पर्व के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को सुरक्षित रखने के लिए परिवहन विभाग ने 65 वाहनों के चालान काटे। कुमाऊं आयुक्त और डीएम के निर्देश पर पांच टीमों ने चेकिंग अभियान चलाया। कालाढूंगी और कैंचीधाम में अनधिकृत वाहनों के चालान और ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई की गई।

परिवहन विभाग ने चलाया अभियान, 65 चालान

हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। होली पर्व के मद्देनजर यातायात व्यवस्था सुचारु और सुरक्षित रखने के लिए जिले में परिवहन विभाग ने व्यापक चेकिंग अभियान चलाकर 65 वाहनों के चालान काटे। कुमाऊं आयुक्त और डीएम के निर्देश पर आरटीओ प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा हल्द्वानी संभाग के नेतृत्व में पांच टीमों ने विभिन्न मार्गों पर कार्रवाई की। अभियान में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी भागीदारी की। कालाढूंगी व कैंचीधाम में विशेष निगरानी कालाढूंगी क्षेत्र में एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस टीम के साथ चलाए गए अभियान में अनाधिकृत रूप से संचालित वाहनों के चालान किए गए और एक वाहन सीज किया गया। इसी तरह कैंचीधाम और गरमपानी क्षेत्र के पहाड़ी मार्गों पर भी ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।