लालकुआं और बरेली रोड में दिनभर जाम
लालकुआं में रेलवे मरम्मत कार्य के कारण रामपुर रोड बंद होने से राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर जाम की स्थिति बन गई। मोटाहल्दू से लालकुआं तक सैकड़ों वाहन रेंगते रहे। साप्ताहिक हाट बाजार के कारण शाम को भीड़ बढ़ गई, जिससे राहगीरों को परेशानी हुई। पुलिस को यातायात व्यवस्था में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

लालकुआं, संवाददाता। रेलवे मरम्मत कार्य के चलते रामपुर रोड बंद होने से राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर बुधवार को दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। मोटाहल्दू, गोरपड़ाव कट और बेरीपड़ाव से लालकुआं पार तक सैकड़ों वाहन रेंग-रेंग कर चलते नजर आए। नगर के मुख्य बाजार और हाईवे पर सुबह से शाम तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। साप्ताहिक हाट बाजार के कारण शाम को भीड़ और बढ़ गई, जिससे राहगीरों को सड़क पार करने और पैदल चलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। व्यवस्था संभालने में पुलिस को दिनभर कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लालकुआं कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट ने बताया कि यातायात नियंत्रित करने में समस्याएं आ रही हैं और अतिरिक्त फोर्स की मांग की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



