Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsTraditional Kumaon Festival Women Celebrate Gaura Mahesh Wedding
गौरा महेश की मूर्ति विसर्जन के साथ मनाया सातूं-आठूं पर्व
कुमाऊं के पारंपरिक सातूं आठूं पर्व पर महिलाओं ने गौरा महेश की पूजा के बाद उनका विवाह कराया। फलहारी बाबा मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और विधि-विधान से दोनों प्रतिमाओं का...
Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीSun, 31 Aug 2025 07:45 PM

लालकुआं। कुमाऊं के पारंपरिक सातूं आठूं पर्व के अवसर पर महिलाओं ने गौरा महेश की प्रतिमाओं की विधिवत पूजा अर्चना के बाद उनका विवाह कराया। देर शाम दोनों प्रतिमाओं का विधि-विधान के साथ विसर्जन कराया गया। यहां संजय नगर क्षेत्र में स्थित फलहारी बाबा मंदिर के प्रांगण में पिछले 5 दिन से चल रहे सातूं आठूं पर्व के अवसर पर रविवार सुबह भगवान महेश और मां गौरा का विधि विधान के साथ विवाह कराया गया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के लोगों ने शिरकत की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




