ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीडॉक्टर तबादले से नाराज व्यापारी सरकार का पुतला फूकेंगे

डॉक्टर तबादले से नाराज व्यापारी सरकार का पुतला फूकेंगे

बेस अस्पताल हल्द्वानी से फिजिशियन का तबादला होने के बाद मरीजों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। शुक्रवार को फिजिशियन न होने के कारण मरीजों को एसटीएच की ओर रुख करना पड़ा। तबादले से गुस्साए हल्द्वानी के...

डॉक्टर तबादले से नाराज व्यापारी सरकार का पुतला फूकेंगे
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीFri, 21 Sep 2018 07:25 PM
ऐप पर पढ़ें

बेस अस्पताल हल्द्वानी से फिजीशियन का तबादला होने के बाद मरीजों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। शुक्रवार को फिजीशियन न होने के कारण मरीजों को एसटीएच की ओर रुख करना पड़ा। तबादले से गुस्साए हल्द्वानी के व्यापारियों ने अब आंदोलन की चेतावनी दी है। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल शनिवार यानी आज भाजपा सरकार का पुतला दहन करेगा।देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने कहा कि सरकार लगातार हल्द्वानी के लोगों से भेदभाव कर रही है। महिला अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती नहीं हो रही है। अब बेस अस्पताल से भी बिना रिलीवर के डॉक्टर का तबादला करना इस बात की पुष्टि करता है। बेस से फिजीशियन का तबादला होने से पहाड़ों से आ रहे मरीजों को भारी दिक्कतें हो रही है। डेंगू, मलेरिया के सीजन में यह ज्यादा बड़ी दिक्कत है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें