Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsThief Steals Cash and Goods from Haldwani Shop Police Investigation Underway

दुकान का ताला तोड़ 10 हजार की नकदी चुराई
संक्षेप:
हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में एक व्यापारी की दुकान से अज्ञात चोर ने 10 हजार रुपये और अन्य सामान चुरा लिया। पीड़ित हिमांशु मेहरा ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। अब...
Sep 19, 2025 04:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में एक व्यापारी की दुकान से अज्ञात ने दस हजार की नकदी व अन्य सामान चुरा लिया। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। जिसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कमलुवागांजा, गढ़वाल रोड निवासी हिमांशु मेहरा ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि 15 सितंबर की शाम वह दुकान में ताला लगाकर एक पेमेंट लेने के लिए बाजार की तरफ गए थे। तभी अज्ञात व्यक्ति ने दुकान का ताला तोड़ा और गल्ले से दस हजार रुपये और एक घड़ी चोरी कर ली। एसओ दिनेश जोशी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




