प्रदर्शनी में दिखी विभाजन की विभीषिका
छावनी स्थित केंद्रीय विद्यालय में चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से विभाजन की विभीषिका को दर्शाया गया। पांच दिवसीय प्रदर्शनी के निरीक्षण के दौरान...
छावनी स्थित केंद्रीय विद्यालय में चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से विभाजन की विभीषिका को दर्शाया गया। पांच दिवसीय प्रदर्शनी के निरीक्षण के दौरान शुक्रवार को प्राचार्य त्रिभुवन प्रकाश आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों का जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने बताया कि विभाजन से संबंधित 52 चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई है। इसका लाभ सैन्य क्षेत्र में रहने वाले सभी अभिभावक और अन्य लोग भी उठा सकेंगे। इस दौरान शिक्षका शर्मिला त्रिपाठी, डॉ. मंजुल मठपाल, डॉ. विभा तिवारी, एएस परिहार, नरेंद्र रौतेला, प्रकाश पुनेठा, छात्र गौरव सिंह, स्मिता पाठक, मनोज बिष्ट, सूरज पांडे आदि मौजूद रहे। शुक्रवार को विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने छावनी के सैन्य अधिकारियों और जवानों को राखी भेंट कीं।