ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीभागवत कथा में कृष्ण लीलाओं का वर्णन

भागवत कथा में कृष्ण लीलाओं का वर्णन

भगवान के शरणागत रहता है। माघ के पवित्र माह में भागवत कथा सुनने से विशेष फल मिलता है। उन्होंने प्रह्लाद- होलिका व भगवान श्रीकृष्ण के जीवन के विभिन्न...

भागवत कथा में कृष्ण लीलाओं का वर्णन
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीThu, 21 Jan 2021 06:35 PM
ऐप पर पढ़ें

श्री सीताराम गोपाल गऊधाम समिति की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन प्रह्लाद कथा और श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनाई गई। गुरुवार को गऊधाम हल्दीखाल दमुवाढूंगा में आयोजित कथा में आचार्य सतीश लोहनी ने कहा कि मनुष्य हमेशा भगवान के शरणागत रहता है। माघ के पवित्र माह में भागवत कथा सुनने से विशेष फल मिलता है। उन्होंने प्रह्लाद-होलिका और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन के विभिन्न घटनाओं का वर्णन किया। कथा के बाद भजन कीर्तन के बाद प्रसाद बांटा गया। मुख्य यजमान जगदीश जोशी रहे। यहां भुवन भगत, नवीन जोशी, चंदन बिष्ट, केडी तिवारी, दीपा तिवारी, चंदन पुरोहित, जमुना दत्त भंडारी, हरीश चन्द्र जोशी आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें