तेजस ने शतरंज में जीता अंडर-9 खिताब
सरगुजा कप ऑल इंडिया ओपन फिडे रेटेड टूर्नामेंट में 'अंडर-9' कैटेगरी में बने चैंपियन हल्द्वानी,

हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। उभरते शतरंज खिलाड़ी और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करा चुके तेजस तिवारी ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में आयोजित सरगुजा कप ऑल इंडिया ओपन फिडे रेटेड चेस टूर्नामेंट में तेजस ने शानदार खेल दिखाते हुए अंडर-9 कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अंबिकापुर छत्तीसगढ़ के पॉलिटेक्निक कॉलेज में 10 अप्रैल से 13 अप्रैल तक आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से कुल 302 खिलाड़ियों ने शिरकत की थी। कड़े मुकाबले के बीच तेजस ने अपनी चालों से प्रतिद्वंदियों को मात देकर शीर्ष स्थान हासिल किया।
सुभाष नगर निवासी तेजस तिवारी वर्तमान में दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 3 के छात्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


