Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsTeam Inspects Stamp Vendors Documents in Haldwani 13 Notices Issued for Irregularities
अनियमितता पर 13 दस्तावेज लेखकों और स्टांप वेंडर्स को जारी होंगे नोटिस

अनियमितता पर 13 दस्तावेज लेखकों और स्टांप वेंडर्स को जारी होंगे नोटिस

संक्षेप:

हल्द्वानी में सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम की अगुवाई में एक टीम ने तहसील परिसर में स्टांप वेंडर्स और दस्तावेज लेखकों के दस्तावेजों की जांच की। अनियमितताओं के कारण 13 वेंडर्स को नोटिस देने का निर्णय लिया गया। अधिकारियों ने सभी वेंडर्स को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।

Nov 19, 2025 07:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। सिटी मजिस्ट्रेट व एसडीएम के नेतृत्व में एक टीम ने बुधवार को तहसील परिसर में अरायजनवीस, स्टांप वेंडर्स व सीएससी के दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान अनियमितता मिलने पर 13 स्टांप वेंडर्स को नोटिस देने का निर्णय लिया गया। अधिकारियों ने स्टांप वेंडर्स व दस्तावेज लेखकों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश जारी किए। तहसील परिसर में सिटी मजिस्ट्रेट जीएस चौहान, एसडीएम राहुल शाह व तहसीलदार कुलदीप पांडे की मौजूदगी में स्टांप वेंडर्स, दस्तावेज लेखक व सीएससी के लाइसेंस, प्रमाण पत्र व दस्तावेजों को जांच की गई। लाइसेंस की प्रति नहीं रखने, निर्धारित रेट काउंटर में चस्पा नहीं करने समेत अन्य कई अनियमितताएं मिलने पर 13 वेंडर्स को नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तहसीलदार ने बताया कि सभी को पारदर्शिता से कार्य करने व आवश्यक नियमों का पालन करने के लिए निर्देशित किया गया है। प्रमाण पत्र जारी करते व दस्तावेज तैयार करने में किसी भी तरह की लापरवाही व अनियमितता मिलने पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को भी तहसील परिसर व आसपास के क्षेत्रों में वेंडर्स व सीएससी के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इस मौके पर नायब नाजिर मनीषा नयाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पूरन चंद्र पांडे आदि मौजूद रहे।