ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीक्वरंटाइन किए लोगों की सहेत का ख्याल रखे: डीएम

क्वरंटाइन किए लोगों की सहेत का ख्याल रखे: डीएम

जिलाधिकारी ने गौलापार अंतराष्ट्रीय स्टेडियम में बनाए गए क्वरंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्वरंटाइन किए लोगों के स्वास्थ्य भोजन का विशेष ख्याल रखने को कहा। रविवार को डीएम सविन बंसल...

क्वरंटाइन किए लोगों की सहेत का ख्याल रखे: डीएम
कार्यालय संवाददात,हल्द्वानी। Sun, 24 May 2020 05:22 PM
ऐप पर पढ़ें

जिलाधिकारी ने गौलापार अंतराष्ट्रीय स्टेडियम में बनाए गए क्वरंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्वरंटाइन किए लोगों के स्वास्थ्य भोजन का विशेष ख्याल रखने को कहा। रविवार को डीएम सविन बंसल और एसएसपी एसके मीणा गौलापार स्टेडियम में बनाए क्वरंटाइन सेंटर पहुंचे। वहां उन्होंने क्वरंटाइन किए गए लोगों के लिए की गई व्यस्थाएं देखी। 

डीएम बंसल ने सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह स्टेडियम में आने वालो यात्रियों को सेनिटाइज, स्वास्थ्य परीक्षण होता रहे तथा यात्रियों को निशुल्क मास्क भी अवश्य दिये जाये। उन्होंने नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया से कहा कि स्टेडियम परिसर में सभी शौचालयों की नियमित सफाई हो तथा परिसर को भी सेनिटाइज करते हुए सफाई व्यवस्था को और मजबूत किया जाए।

उन्होंने सहायक परियोजना निदेशक संगीता आर्या व स्वंय सहायता समूह को निर्देश दिये  कि गुणवत्ता पूर्ण भोजन उपलब्ध कराये। इस दौरान एडीएम केएस टोलिया, पुलिस अधीक्षक नगर अमित श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक राजीव मोहन, उपजिलाधिकारी विवेक राय, आरटीओ राजीव मेहरा, अधीक्षण अभियंता लोनिवि रणजीत सिंह रावत, पेयजल निगम एसके पन्त, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विरेन्द्र बिष्ट, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.टीके टम्टा, अधिशासी अभियंता लोनिवि एचएस रावत, आरएम रोडवेज यशपाल सिंह एआरटओ गुरदेव सिंह आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें