Swami Ramgovind Das invites Char Dham Yatra in London स्वामी रामगोविन्द दास ने लंदन में चार धामयात्रा का दिया निमंत्रण, Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsSwami Ramgovind Das invites Char Dham Yatra in London

स्वामी रामगोविन्द दास ने लंदन में चार धामयात्रा का दिया निमंत्रण

हल्द्वानी। हरि: शरणम जन प्रमुख स्वामी रामगोविन्द दास भाईजी इन दोनो पश्चिमी देश ब्रिटेन...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीWed, 26 April 2023 01:40 PM
share Share
Follow Us on
स्वामी रामगोविन्द दास ने लंदन में चार धामयात्रा का दिया निमंत्रण

हल्द्वानी। हरि: शरणम जन प्रमुख स्वामी रामगोविन्द दास भाईजी इन दोनो पश्चिमी देश ब्रिटेन में है। वे इंग्लैंड के अनेक स्थलों में जाकर धर्म प्रचार प्रसार कर रहे हैं। बुधवार को संस्था प्रमुख ने हिन्दू कॉउन्सिल ऑफ़ यूनाइटेड किंगडम के पदाधिकारियों को उत्तराखंड में शुरू हुई चार धामयात्रा का आमंत्रण दिया। उन्होंने हिन्दू कॉउन्सिल से जुड़े सभी मंदिर, संस्थानों को भी निवेदन किया है कि सम्पूर्ण इंग्लैंड में चार धामयात्रा का प्रचार-प्रसार किया जाए। जिससे यहाँ रहने वाले भारतीय प्रवासी और स्थानीय लोग भी देवभूमि उत्तराखंड स्थित यमुनोत्री, गंगोत्री, बद्री-केदार के छह महीने की इस पवित्र यात्रा का लाभ ले सकें। इससे पूर्व लंदन स्थित विश्व हिन्दू मंदिर के प्रांगण में संस्था प्रमुख ने श्री शिव कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि उनकी यात्रा का एकमात्र उद्देश्य सनातन धर्म एवं भारतीयता को बढ़ावा देना है। जिसके लिए वह अनेक स्थानीय व गणमान्य लोगों से निरंतर भेंट कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।