ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीदेश के विकास में सुषमा स्वराज का योगदान याद रहेगा: रावत

देश के विकास में सुषमा स्वराज का योगदान याद रहेगा: रावत

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर कुमाऊं संभाग दफ्तर में श्रद्धांजलि सभा हुई। इस मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री बच्ची सिंह रावत ने कहा कि देश के विकास में सुषमा स्वराज के योगदान को हमेशा याद...

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर कुमाऊं संभाग दफ्तर में श्रद्धांजलि सभा हुई। इस मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री बच्ची सिंह रावत ने कहा कि देश के विकास में सुषमा स्वराज के योगदान को हमेशा याद...
1/ 2पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर कुमाऊं संभाग दफ्तर में श्रद्धांजलि सभा हुई। इस मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री बच्ची सिंह रावत ने कहा कि देश के विकास में सुषमा स्वराज के योगदान को हमेशा याद...
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर कुमाऊं संभाग दफ्तर में श्रद्धांजलि सभा हुई। इस मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री बच्ची सिंह रावत ने कहा कि देश के विकास में सुषमा स्वराज के योगदान को हमेशा याद...
2/ 2पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर कुमाऊं संभाग दफ्तर में श्रद्धांजलि सभा हुई। इस मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री बच्ची सिंह रावत ने कहा कि देश के विकास में सुषमा स्वराज के योगदान को हमेशा याद...
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीWed, 07 Aug 2019 08:17 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर कुमाऊं संभाग दफ्तर में श्रद्धांजलि सभा हुई। इस मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री बच्ची सिंह रावत ने कहा कि देश के विकास में सुषमा स्वराज के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि कई बार केन्द्रीय मंत्री और दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में सुषमा स्वराज ने उल्लेखनीय कार्य किए।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री रावत ने कहा कि सुषमा स्वराज ने विदेश मंत्री के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई। केन्द्र की पहली मोदी सरकार के समय में विदेश मंत्री के रूप में किए गए उनके कार्य लोग याद रखेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली के विकास में भी सुषमा स्वराज का बड़ा योगदान रहा। अपने कार्यकाल में उन्होंने दिल्ली में पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान की। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री ममता पलड़िया ने कहा कि सुषमा स्वराज ने उत्तराखंड में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए बड़ा कार्य किया। उन्होंने विधान सभा चुनाव के दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार किया। राज्य सहकारी बैंक के चेयरमैन दान सिंह रावत ने कहा कि राज्यसभा सांसद के तौर पर उन्होंने उत्तराखंड के लिए कई कार्य किए। दर्जामंत्री रेनू अधिकारी ने कहा कि उत्तराखंड से खास लगाव रखने वाली सुषमा स्वराज को यहां की जनता हमेशा याद रखेगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, जिला महामंत्री चंदन बिष्ट, राकेश नैनवाल, मीडिया प्रभारी प्रकाश रावत, तरुण बंसल, दिनेश आर्य, हयात सिंह मेहरा, सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक भुवन जोशी, भुवन भट्ट, कुबेर बोरा, दीपक मेहरा, विजय मनराल, जितेंद्र मेहता, लक्ष्मण खाती आदि स्व. सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें