Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsSupreme Court to Deliver Verdict on Encroachment Case on December 10 Security Forces Monitor 23 Troublemakers
जमानत पर रिहा उपद्रवियों पर सुरक्षाबलों की निगाह

जमानत पर रिहा उपद्रवियों पर सुरक्षाबलों की निगाह

संक्षेप:

10 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट अतिक्रमण मामले में सुनाएगा फैसला पूर्व में हिंसा में

Dec 04, 2025 07:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

10 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट अतिक्रमण मामले में सुनाएगा फैसला पूर्व में हिंसा में शामिल रहे 23 लोगों की गतिविधियों पर नजर हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। वनभूलपुरा में रेलवे भूमि मामले में फैसले से पहले सुरक्षा बलों की उन सभी 23 उपद्रवियों की गतिविधियों पर निगाह है, जिन्हें बीते दिन गिरफ्तार किया गया था। हालांकि फैसले की तिथि टलने के बाद सभी को रिहा कर दिया गया। खुफिया तंत्र और पुलिस इनकी विशेष निगरानी कर रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दस दिसंबर को अब सुप्रीम कोर्ट का वनभूलपुरा मामले में फैसला आ सकता है। इसके लिए पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वनभूलपुरा में पीएसी के जवान पूर्व से ही तैनात किए गए हैं। इसके अलावा पूर्व में हिंसा भड़काने में शामिल रहे 23 उपद्रवियों की विशेष निगरानी की जा रही है। इनकी गतिविधियों को परखा जा रहा है। ताकि फैसले से पहले किसी प्रकार से माहौल न बिगड़े। स्थानीय पुलिस को सुरक्षा से हटाया गया है जबकि पीएसी के जवान यहां तैनात हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नौ दिसंबर को ही पूर्व की तरह पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी जाएगी। सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। जिले के सभी थानों से फोर्स यहां आएगा।