नैनीताल में धूप खिलने से मौसम सुहाना
नैनीताल में गुरुवार को तेज धूप और हल्के बादलों के साथ मौसम सुहाना है। पिछले दिनों की बारिश के बाद अब नंदा देवी महोत्सव में रौनक लौट आई है। सैलानी नौकायन का आनंद ले रहे हैं और सामान्य तापमान 21 से 25...
नैनीताल। सरोवर नगरी में गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप खिली हुई है जिससे मौसम सुहाना बना हुआ है। साथ ही हल्के बादल भी छाए हैं। बीते दिनों लगातार हुई तेज बारिश के बाद बुधवार से शहर में धूप खिलने से मौसम सामान्य है और नंदा देवी महोत्सव में भी रौनक देखने को मिल रही है। बीते दिनों बारिश के चलते जहां 2 दिन आम जनजीवन अस्त व्यस्त रहा वहीं मेला परिसर में भी सुनसानी छाई हुई थी और व्यापारी भी मायूस नजर आ रहे थे वहीं बीते दिन से मौसम सामान्य रहने के चलते मेले में रौनक बनी हुई है।
साथ ही सुहाने मौसम में सैलानी नौकायन का भी आनंद ले रहे हैं। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शहर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




