ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीनगर को साफ सुथरा बनाने के लिए मांगे सुझाव

नगर को साफ सुथरा बनाने के लिए मांगे सुझाव

-नगर पंचायत में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर सख्ती के लिए गोष्ठी का आयोजन

नगर को साफ सुथरा बनाने के लिए मांगे सुझाव
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीThu, 08 Dec 2022 07:50 PM
ऐप पर पढ़ें

लालकुआं। संवाददाता

सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समेत क्षेत्र को साफ सुथरा बनाने को लेकर नगर पंचायत लालकुआं के सभागार में गोष्ठी की गई।

गुरुवार को आयोजित गोष्ठी में नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह एवं अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार सिंह ने प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के चलन पर चिंता व्यक्त की। कहा इसके उपयोग पर पूरी तरह रोक लगाने को लेकर क्षेत्र में जन जागरूकता चलाया जाएगा। उन्होंने कचरा प्रबंधन तथा नगर को और अधिक स्वच्छ रखने को लेकर क्षेत्र के लोगों से विचार-विमर्श किया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट नगर में सफाई व्यवस्था को लेकर अपने सुझाव दिए साथ ही नगर में स्थित सार्वजनिक शौचालयों को व्यापक रूप से स्वच्छ रखने की बात कही। ईओ ने कहा कि सफाई व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त रखी जाएगी। कहा कि नगर को साफ सुथरा रखने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा कचरा प्रबंधन की दिशा में ठोस कदम उठाने के लिए जन सहभागिता का होना भी जरूरी है। यहां संजय अरोरा, सभासद धन सिंह बिष्ट, अरुण प्रकाश वाल्मीकि, किशन भट्ट, वीरेंद्र गुप्ता, मनोज बर्गली, अमित चौधरी, उमेश गुप्ता, दीपा डसीला, धर्मानंद शर्मा, गोपाल खत्री सहित भारी संख्या में नगर पंचायत कर्मी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें