पहाड़ों से आ रही हवाओं ने मैदानों में रात में बढ़ाई ठंड
-हल्द्वानी में रात का तापमान लंबे समय बाद 7 डिग्री पहुंचा -बारिश के बाद

हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। पहाड़ों पर बारिश के बीच दो दिन पहले हुई बर्फबारी ने मैदान को भी प्रभावित किया है। उच्च हिमालय की चोटियों से आ रही हवाओं ने मैदान की रातों को बेहद सर्द किया है। जिस कारण न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक पहुंच गया है। हालांकि दिन के समय यहां पारा 25 डिग्री या इससे अधिक पहुंच रहा है।
लगातार तीन दिन बादल छाने और हल्की बारिश के बाद रविवार को तेज धूप खिली। जिस कारण दिन के समय गर्मी महसूस हुई। यहां अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया गया, लेकिन रात का पारा एकाएक गिर रहा है। इसका कारण ऊंची चोटियों में हिमपात का होना है। पहाड़ की चेाटियों में हुई बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों को बहकर सर्द हवाएं आ रही हैं। जो रात को ठंड बढ़ा रही है। शनिवार रात का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमूमन सामान्य तौर पर जब बारिश नहीं हो रही थी तो न्यूनतम पारा 12 से 13 डिग्री दर्ज किया जा रहा था, लेकिन लगातार तीन दिन मौसम ने करवट बदली तो रात का पारा भी गिर गया। पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि अब बारिश की अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। जिस कारण तेजी से तापमान में उछाल आने की संभावना है। कहा कि दिन का पारा बढ़ेगा तो रात की सर्दी भी कम होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।