नैनीताल के फ्लैट्स में अदा की गई बकरीद की नमाज
नैनीताल में बकरीद की नमाज मल्लीताल फ्लैट्स मैदान में गुरुवार को अदा की गई। मुस्लिम समुदाय सुबह 8 बजे से एकत्र होना शुरू हुआ और 9 बजे सामूहिक नमाज शुरू हुई। हाई कोर्ट की अनुमति से नमाज का आयोजन हुआ, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था का भी ध्यान रखा गया। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी।

नैनीताल। बकरीद की नमाज गुरुवार को मल्लीताल फ्लैट्स मैदान में अदा की गई। मुस्लिम समुदाय के लोग फ्लैट्स में एकत्र हुए उसके बाद ठीक 9:00 से सामूहिक नमाज शुरू हुई जो 10:00 बजे तक चली सुबह 8:00 बजे से मुस्लिम समुदाय के लोग फ्लैट्स में एकत्र होना शुरू हो गए थे। मल्लीताल जामा मस्जिद के शहर इमाम मुफ्ती अजमल कासमी ने सभी लोगों को नमाज अदा कराई। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर बधाई दी। बकरीद की नमाज को लेकर पिछले कई दिनों से यहां स्थिति साफ नहीं थी जहां जिला प्रशासन ने फ्लैट्स में नमाज की अनुमति नहीं दी उसके बाद अंजुमन इस्लामिया कमेटी के लोग हाई कोर्ट की शरण में गए हाई कोर्ट से उन्हें फ्लैट्स में नमाज अदा करने की अनुमति दे दी गई।
कोर्ट ने जिला प्रशासन से यह भी कहा था की नमाज के दौरान पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल के इंतजाम किए जाएं। नमाज के दौरान फ्लैट्स मैदान के चारों और सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया था। यहां अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर शोएब अहमद, महासचिव मोहम्मद राशिद, जमाल एहसान, सैयद समीर, अली नाजिम, तल्लीताल कमेटी के सदर कुरैशी मोहम्मद तय्यब, अफजल हुसैन फौजी, अजमल सिद्दीकी, मोहम्मद दानिश, फारूक सिद्दीकी, सुहेल सिद्दीकी, फिरोज हुसैन, अफजल सिद्दीकी, मोहम्मद ताहिर, मोहम्मद शाह, अकरम खान, मोहम्मद जैकी कुरैशी सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


