ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीछात्र-छात्राओं को गंगा की स्वच्छता को लेकर शपथ दिलाई

छात्र-छात्राओं को गंगा की स्वच्छता को लेकर शपथ दिलाई

राज्य परियोजना प्रबंधन नमामि गंगे समूह तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को खालसा कन्या इंटर कॉलेज के प्रांगण मे जिलेभर के छात्र-छात्राओं का नमामि गंगे की शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित...

छात्र-छात्राओं को गंगा की स्वच्छता को लेकर शपथ दिलाई
कार्यालय संवाददाता,हल्द्वानी। Sun, 09 Sep 2018 03:47 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य परियोजना प्रबंधन नमामि गंगे समूह तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को खालसा कन्या इंटर कॉलेज के प्रांगण मे जिलेभर के छात्र-छात्राओं का नमामि गंगे की शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कामयाबीः नैनीताल में पहली बार पकड़ा गया ATM हैकर

इसमें जनपद के पर्वतीय, मैदानी व भाबर क्षेत्र के लगभग 800 छात्र-छात्राएं एकत्र हुए, जिन्हें जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने गंगा की स्वच्छता को लेकर शपथ दिलाई। छात्र-छात्राओं के अलावा अभिभावकों, अध्यापिकाओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी शपथ ली। कार्यक्रम का संयोजन मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी बालकृष्ण, जिला शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, खण्ड शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र कुमार मिश्रा, विद्यालय की प्रधानाचार्य मुन्नी त्रिपाठी, पर्यावरण विशेषज्ञ नमामि गंगे प्रोजेक्ट अक्षय कुमार के अलावा सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय, उपजिलाधिकारी एपी बाजपेयी, उप निदेशक सूचना योगेश मिश्रा के अलावा शिक्षा एवं ग्राम्य विकास महकमे के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने क्विज प्रतियोगिता की लिखित परीक्षा में प्रतिभाग किया। सभी उत्तर पुस्तिकाएं मूल्याकन के लिए देहरादून नमामि गंगे प्रोजेक्ट को भेजी जा रही हैं। प्रदेश स्तर का परिणाम देहरादून से घोषित किया जाएगा।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें