बिड़ला इंस्टीट्यूट में छात्रों ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम सुना

Feb 10, 2026 05:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

हल्द्वानी में आर्यमान विक्रम बिड़ला इंस्टीट्यूट में प्रधानमंत्री मोदी के 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम का नौवां संस्करण हुआ। छात्रों ने कार्यक्रम में सक्रिय भाग लिया और खुली चर्चा में अपने विचार साझा किए। छात्रों ने बताया कि इस बातचीत ने उन्हें परीक्षा के दबाव को कम करने और आत्मविश्वास से तैयारी करने की प्रेरणा दी।

बिड़ला इंस्टीट्यूट में छात्रों ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम सुना

हल्द्वानी। आर्यमान विक्रम बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्लैगशिप कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ के नौवें संस्करण को छात्र-छात्राओं ने ध्यान से सुना। बीते 6 और 9 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। प्रसारण के बाद विद्यार्थियों के साथ खुली परिचर्चा भी आयोजित की गई। जिसमें बच्चों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम से मिली प्रेरणा व सीख के बारे में बात की। विद्यार्थियों ने बताया कि प्रधानमंत्री के साथ सीधी बातचीत ने उन्हें परीक्षा के दबाव को कम करने और आत्मविश्वास के साथ तैयारी करने की नई ऊर्जा दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।