Haldwani News: सफाई व जर्जर व्यवस्थाओं को लेकर एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन
हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Haldwani News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कॉलेज इकाई ने प्राचार्य से साफ-सफाई और सुविधाओं में सुधार की मांग की। ज्ञापन में बीएससी कक्षाओं में फॉल सीलिंग की मरम्मत, वॉशरूम की सफाई और खराब ब्लैकबोर्ड को बदलने की मांग शामिल है। परिषद ने एक सप्ताह में समस्याओं के समाधान की उम्मीद जताई।

Haldwani News: प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में साफ-सफाई और जर्जर व्यवस्थाओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कॉलेज इकाई ने प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने महाविद्यालय के बीएससी और बीकॉम विभागों में नियमित सफाई व्यवस्था कराने की मांग उठाई।ज्ञापन में बीएससी की कक्षाओं में टूटी फॉल सीलिंग की मरम्मत, वॉशरूम की उचित सफाई, खराब ब्लैकबोर्ड को ठीक कराने या बदलने की मांग भी उठाई। कॉलेज इकाई अध्यक्ष आर्यन बेलवाल ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराना महाविद्यालय प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि परिषद ने कॉलेज प्रशासन से एक सप्ताह के भीतर सभी समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान धीरज बिष्ट, यतिन पांडेय, कमल पाटनी, मनोज फुलारा, तेजस खुल्बे आदि मौजूद रहे।


