भू-कानून उल्लंघन व फर्जी प्रमाणपत्र प्रकरण में सख्ती, एसडीएम को जांच सौंपी
भू-कानून उल्लंघन व फर्जी प्रमाणपत्र प्रकरण में सख्ती, एसडीएम को जांच सौंपी भूमि घोटाले,

भू-कानून उल्लंघन व फर्जी प्रमाणपत्र प्रकरण में सख्ती, एसडीएम को जांच सौंपी भूमि घोटाले, अवैध निर्माण और धोखाधड़ी पर त्वरित कार्रवाई रोडवेज स्टेशन व कालूसिद्ध क्षेत्र में जाम हटाने के निर्देश जनसुनवाई : हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। हल्द्वानी स्थित कैम्प कार्यालय में मंगलवार को आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जनता की शिकायतों को सुना। इस दौरान भूमि विवाद, धोखाधड़ी से धन हड़पने, अवैध निर्माण, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, ड्रेनेज तथा यातायात अव्यवस्था से जुड़े प्रकरणों पर संबंधित विभागों को तत्काल और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में कुमाऊं मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें भूमि खरीद-फरोख्त और प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े का मामला प्रमुख रहा।
काशीपुर से प्राप्त शिकायत में एक पुरानी फर्म के आधार पर पांच नई कंपनियां बनाकर भू-कानून का उल्लंघन करते हुए विभिन्न स्थानों पर भूमि क्रय करने तथा उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर स्थायी निवास प्रमाणपत्र बनवाने का मामला सामने आया। आयुक्त ने प्रकरण को गंभीर मानते हुए उपजिलाधिकारी को शीघ्र जांच कर विस्तृत आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। -------------------- मालधनचौड़ में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल जनसुनवाई के दौरान मालधनचौड़ क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे इंटरलॉकिंग टाइल्स कार्य की गुणवत्ता, बनभूलपुरा में नाली, पेयजल व स्ट्रीट लाइट समस्याएं तथा गांधीनगर व काठगोदाम में भूमि विवाद और अतिक्रमण की शिकायतों पर भी संबंधित विभागों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। कई मामलों में धनराशि वापसी मौके पर कराई गई, जिस पर नागरिकों ने संतोष जताया। ---------------------- हल्द्वानी रोडवेज में जाम व अतिक्रमण पर सख्ती हल्द्वानी रोडवेज बस अड्डा और कालूसिद्ध मंदिर क्षेत्र में बसों व ठेला-रेहड़ी से लगने वाले जाम पर पुलिस को नियमित चेकिंग, मुख्य मार्ग पर सवारी बैठाने पर रोक और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि यातायात व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



