Haldwani News: कालाढूंगी: लावारिस कुत्ते ने दो लोगों को काटा

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

Haldwani News: कालाढूंगी में मंगलवार को एक आवारा कुत्ते ने ललिता और अरशद सहित कई लोगों को काटकर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है। नगर पालिका अध्यक्ष ने कुत्ते को पकड़ने के निर्देश दिए और वैक्सीनेशन कराया।

Haldwani News: कालाढूंगी: लावारिस कुत्ते ने दो लोगों को काटा

Haldwani News: कालाढूंगी, संवाददाता। नगर में मंगलवार को एक आवारा कुत्ते ने वार्ड छह निवासी ललिता और वार्ड चार निवासी अरशद सहित कई लोगों को काटकर घायल कर दिया। परिजनों ने घायलों का प्राथमिक उपचार कराने के साथ उन्हें एंटी-रेबीज इंजेक्शन भी लगवाए।

घटनाओं का इतिहास

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी लावारिस कुत्ते कई राहगीरों, बच्चों और बुजुर्गों पर हमला कर चुके हैं। कई पालतू पशु भी इनके हमलों का शिकार हुए हैं। नगर के मुख्य बाजार, मोहल्लों और रिहायशी बस्तियों में आवारा कुत्तों के झुंड खुलेआम घूमते देखे जा सकते हैं, जिससे लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। विशेषकर सुबह और शाम के समय बच्चों और महिलाओं को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका प्रशासन और संबंधित विभाग से आवारा कुत्तों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर उचित स्थान पर भेजने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके और लोग बिना भय के अपने दैनिक कार्य कर सकें।

नगर पालिका की कार्रवाई

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष रेखा कत्यूरा ने पालिका कर्मियों को मौके पर भेजकर आवारा कुत्ते को पकड़वाया। कर्मियों ने लोगों की सूचना पर घेराबंदी कर कुत्ते को पकड़ा और उसका वैक्सीनेशन कराया। चेयरमैन ने पशुपालन विभाग से भी कुत्तों को पकड़ने और उनका वैक्सीनेशन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस अभियान में नगर पालिका हरसंभव सहयोग देने के लिए तैयार है और विभाग से शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करने को कहा है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस घटना में कितने लोग घायल हुए हैं?
इस घटना में वार्ड छह निवासी ललिता और वार्ड चार निवासी अरशद सहित कई लोग घायल हुए हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।