ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीउत्तराखंड में प्रदेश सरकार निजी हाथों को लाभ पहुंचा रही

उत्तराखंड में प्रदेश सरकार निजी हाथों को लाभ पहुंचा रही

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की बैठक में सरकार पर निजी लोगों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया गया। इस दौरान भाजपा-कांग्रेस पर प्रदेश की अवधारणा को खत्म करने का भी आरोप लगाया...

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की बैठक में सरकार पर निजी लोगों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया गया। इस दौरान भाजपा-कांग्रेस पर प्रदेश की अवधारणा को खत्म करने का भी आरोप लगाया...
1/ 2उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की बैठक में सरकार पर निजी लोगों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया गया। इस दौरान भाजपा-कांग्रेस पर प्रदेश की अवधारणा को खत्म करने का भी आरोप लगाया...
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की बैठक में सरकार पर निजी लोगों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया गया। इस दौरान भाजपा-कांग्रेस पर प्रदेश की अवधारणा को खत्म करने का भी आरोप लगाया...
2/ 2उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की बैठक में सरकार पर निजी लोगों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया गया। इस दौरान भाजपा-कांग्रेस पर प्रदेश की अवधारणा को खत्म करने का भी आरोप लगाया...
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीMon, 17 Sep 2018 12:09 AM
ऐप पर पढ़ें

हल्द्वानी। हमारे संवाददाता

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की बैठक में सरकार पर निजी लोगों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया गया। इस दौरान भाजपा-कांग्रेस पर प्रदेश की अवधारणा को खत्म करने का भी आरोप लगाया गया।

रविवार को नवाबी रोड स्थित अरुणोदय धर्मशाला में विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। अध्यक्ष पीसी तिवासी ने कहा कि सरकार जनहित में काम करने की बजाय निजी लोगों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। हाईकोर्ट नैनीताल के वरिष्ठ अधिवक्ता एमसी कांडपाल ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की दोनों सरकारों ने गैरसेंण को राजधानी बनाने के मुद्दे पर महज लोगों को गुमराह करने का काम किया है। उपाध्यक्ष प्रभात ध्यानी और चंद्रशेखर करगेती ने भी दोनों पार्टियों की सरकारों पर राज्य का विकास करने में नाकाम रहने का आरोप लगाया।

इस दौरान एडवोकेट डीके जोशी, कुलदीप मधवाल, भूपाल धपोला, सीपी शर्मा, आनंदी वर्मा, रेखा धस्माना, बची सिंह बिष्ट समेत अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार साझा किये।

- फोटो -

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें